फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सरकारी भूमि बेचने के मामले में एफआईआर दर्ज

Sun, 14 Dec 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मऊआइमा के निकट स्थित ग्राम समाज की जमीन को बेचने का आरोप लगा है। बीते 29 अक्तूबर को लेखपाल राज कुमार सागर ने स्थलीय मुआयना किया तो मामले का खुलासा हुआ। अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने मुजफ्फर हक मुजाहिद निवासी मोहल्ला मौलाना हालमुकीम करैली प्रयागराज, आमिर मुनाफ अबरार अंसारी ग्राम खानपुर, मुतीबुर्रब मोहल्ला मुस्तफाबाद, लल्लू सोनी ग्राम छितपालगढ मान्धाता प्रतापगढ़ और भीम सिंह ग्राम चौहान का पूरा, पप्पू मोहल्ला मुस्तफाबाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पूर्व में दर्ज एफआईआर में एक मृतक भी है नामजद
मोहल्ला हजियाना में 2005 व 2006 में बंजर सरकारी भूमि बेचने की जानकारी जब लेखपाल राजकुमार सागर को हुई तो उन्होंने इसकी रिपोर्ट तहसीलदार और एसडीएम को दी। इसपर एसडीएम ज्ञानेंद्र नाथ के आदेश पर बीते 10 दिसंबर को रईस अहमद, सईद अहमद, अतीक अहमद, अनीस अहमद, हामिद महमूद, शाहिद महमूद, तारिक महमूद, आमिर महमूद तथा खरीदार गुलाम हुसैन और गुलाम नबी के खिलाफ पुलिस ने जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज की थी।
आरोप है कि नामजद किए गए आरोपी सईद अहमद की मौत हो चुकी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि लेखपाल ने 2006 में किए गए बैनामे के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है। अब विवेचना में जांच और साक्ष्य, मृत्यु प्रमाणपत्र के आधार पर मृतक का नाम निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें