फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : महिला अधिवक्ता से मारपीट के मामले में एफआईआर, बार कौंसिल चुनाव के दौरान हुई थी घटना

Wed, 04 Feb 2026 04:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बार कौंसिल चुनाव के दौरान महिला अधिवक्ता से मारपीट के मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दो नामजद समेत 30-40 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की है। महिला अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम आरोपी एक राय होकर आए और गालीगलौज करते हुए हमला कर दिया।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार कौंसिल चुनाव के दौरान महिला अधिवक्ता से मारपीट के मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दो नामजद समेत 30-40 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की है। महिला अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम आरोपी एक राय होकर आए और गालीगलौज करते हुए हमला कर दिया।

विज्ञापन


आरोप है कि छेड़खानी करते हुए उन्हें और उनके ड्राइवर को घसीटते हुए ले गए और जान से मारने की धमकी दी। घटना में दोनों को चोटें आईं। बताया कि इससे पूर्व भी मारपीट की गई थी। वहीं, मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।

महिला अधिवक्ता का आरोप है कि उक्त लोगों से उन्हें व उनके परिवार को जान का खतरा है। वहीं, इसी मामले में दर्ज एक और एफआईआर में शिकायतकर्ता ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे महिला अधिवक्ता को आत्महत्या के लिए उकसाया गया।
विज्ञापन


बताया कि इसकी जानकारी फेसबुक पर वायरल वीडियो के माध्यम से हुई। घटना सिविल लाइंस थाने के सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें