सोरांव थाना क्षेत्र के मलाक चतुरी गांव में रविवार को चाकू की नोक पर सराफा कारोबारी से छिनैती के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
होलागढ़ के हुलासगंज हंसराजपुर निवासी सराफा कारोबारी सुशील जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रात करीब 11 बजे चौक से ज्वेलरी खरीद कर अपने घर आ रहा था।
मलाक चतुरी गांव के पास प्रयागराज-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर एक बाइक से तीन बदमाश आए और चाकू दिखाकर उसका बैग छीनकर भाग गए। आरोप है कि बैग में ज्वेलरी और नकदी भी था। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।