नहर में स्नान कर रहे दो किशोरों को किसानों ने डूबने से बचा लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मऊआइमा के मसियांव ताल पर सोमवार को दोपहर में तीन किशोर नहर में स्नान करने लगे। इस दौरान दो किशोर डूबने लगे। तभी तीसरा किशोर चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने नहर में कूद कर दोनों को डूबने से बचा लिया। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती किशोरों की पहचान रामू (15) राहुल और (14) निवासी गुलकाईपुर के रूप में हुई।