फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मारपीट में मैनेजर समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 11 May 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों बाईपास के एक पेट्रोल पंप पर मारपीट और सोने की चेन छीनने पर पुलिस ने मैनेजर समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत निवासी जितेंद्र कुमार चौहान बीते दो मई को परिवार के साथ अयोध्या धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। रात तकरीबन 11 बजे जितेंद्र सहसों बाईपास स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार में सीएनजी भराने के लिए रुके थे, तभी पेट्रोल पंप मैनेजर महिलाओं के साथ गालीगलौज करने लगा।
जितेंद्र ने विरोध किया तो मैनेजर एवं अन्य कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनका सिर फट गया। आरोप है कि इसी बीच किसी ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली। कार चालक से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी फूलपुर में उनका उपचार कराया। भुक्तभोगी की तहरीर पर शनिवार को देर रात पुलिस ने मैनेजर चंदन, मोनू, जबर एवं एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें