रामपुर कला गांव में खड़े ट्रैक्टर-ट्राॅलीमें शनिवार को रात 10:30 बजे के करीब गर्भवती बहू का उपचार कराने कोरांव बाजार आ रहा बाइक सवार टकरा गया। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बहू व पत्नी घायल हो गई। धरनीधर पाठक (42) पुत्र राज नारायण पाठक निवासी मड़वा धनवाल थाना ड्रमंडगंज जनपद मिर्जापुर पत्नी निर्मला देवी व गर्भवती बहू विमला पाठक को बाइक पर बैठाकर कोरांव बाजार आ रहे थे। रामपुर कला गांव में स्थित देसी शराब की दुकान के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राॅली से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में धरनीधर पाठक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी व बहू घायल हो गईं। हादसे के बाद तत्काल 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव लाया गया। विमला और निर्मला ड्रमंडगंज के एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है। इनके साथ दूसरा बाइक सवार मोनू पाठक, मृतक की दूसरी बहू रंजना पाठक को भी थे। हादसा होते ही मोनू पाठक रुक गए और रंजना पाठक ससुर की गंभीर हालत देख खुद सड़क पर गिरकर घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।