फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दहेज उत्पीड़न में ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sun, 21 Dec 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सप्ताह भर पहले दहेज के खातिर विवाहिता की पिटाई करने और आग लगाकर जलाने के आरोप में पुलिस ने पति, जेठ, देवर, जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

कोरांव थाना क्षेत्र के साजी गांव के अख्तर अली ने अपनी बेटी सलमा बानो की शादी छह जून 2023 को शमीम अली निवासी उपरौड़ा थाना मेजा के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों की ओर से दहेज में तीन लाख रुपये की मांग की जाने लगी। आरोप है कि 12 दिसंबर 2024 को सलमा बानो की पिटाई कर उसे जला दिया गया। उसका एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि पति, जेठ, देवर और जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें