किसी ने शुक्रवार की आधी रात क्षेत्र के चंपतपुर गांव के हनुमान मंदिर से मुकुट गायब होने की सूचना प्रसारित कर दी। जानकारी पुलिस को हुई तो खोजबीन शुरू कर दी। जांच पड़ताल में सूचना फर्जी निकली और मुकुट मंदिर परिसर में ही पाया गया। मुकुट हनुमानजी की मूर्ति पर लगा पाया गया। इंस्पेक्टर राघवेंद्र के अनुसार किसी शरारती व्यक्ति द्वारा मुकुट चोरी होने की अफवाह प्रसारित की गई थी। अफवाह फैलाने वाले की तलाश की जा रही है।