फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि के बीटेक छात्र से रैगिंग में पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नलगंज थाने में एक नामजद, चार अज्ञात पर रिपोर्ट
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के जेके इंस्टीट्यूट गेट पर रैगिंग में पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मामले में बीए के छात्र को नामजद करते हुए चार अज्ञात पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दीपक कुमार विवि के जेके इंस्टीट्यूट में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसका आरोप है कि 29 जनवरी को दोपहर 2.15 बजे वह इंस्टीट्यूट गेट के बाहर खड़ा था तभी पांच लड़के आए। इनमें से एक सिद्धार्थ सिंह, बीए तृतीय वर्ष था जिसने अपने साथियों संग मिलकर उसे मारना शुरू कर दिया। जिसमें उसके नाक और मुंह से खून बहने लगा। साथ ही मोबाइल और घड़ी भी टूट गई। भुक्तभोगी ने कालेज कार्यालय व प्रॉक्टर से शिकायत करने के बाद दो दिन पहले कर्नलगंज थाने में शिकायत की थी। जिसमें मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों की तालश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटीन में मारपीट में नौ नामजद
प्रयागराज। दो दिन पहले विवि कैंटीन में हुई मारपीट मामले में नौ छात्रों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। केपीयूसी हॉस्टल में रहने वाले आयुष अवधेश ओझा की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि चार फरवरी को केपीयूसी में रहने वाले बीए के कुछ छात्र नाश्ता कर रहे थे। तभी हॉलैंड हाल के श्रवन यादव, आलोक सिंह, कौशिक सिंह, कपिल यादव, आदित्य, सत्यम, मिथिलेश, मोनू यादव, आनंद सिंह सेंगर व 15-20 अज्ञात पहुंचे और लाठी-डंडों व ईट पत्थर से हमला किया। साथ ही पिस्टल लहराकर धमकी दी। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें