फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बक्शी बांध आरओबी को शासन की पहल का इंतजार

विज्ञापन
Bakshi Bandh RoB
विज्ञापन
उत्तर रेलवे ने पहली किश्त में पांच करोड़ जारी किए, राज्य सेतु निगम देख रहा बजट की राह
विज्ञापन

दोनों विभागों का जिम्मा, रेलवे अपने हिस्से में करेगा निर्माण, बाकी काम राज्य सेतु निगम का
प्रयागराज। बक्शी बांध रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए उत्तर रेलवे ने वहां रेल ओवरब्रिज निर्माण (आरओबी) के लिए इस बार बजट का प्रावधान कर दिया है। आरओबी के लिए रेलवे ने पांच करोड़ रुपये जारी किए हैं। रेलवे अपने हिस्से में पुल निर्माण के लिए कुल 18.43 करोड़ रुपये खर्च करेगा। हालांकि, आरओबी का काम तभी शुरू हो सकेगा, जब शासन राज्य सेतु निगम द्वारा भेजे गए बजट को मंजूरी देगा। फिलहाल लंबे अर्से से शासन की ओर से इस संबंध में कोई पहल नहीं हुई है।
प्रयागघाट रेलवे स्टेशन से ट्रेन संचालन शुरू होने के बाद से बक्शी बांध रेल फाटक पर हर रोज जाम लगने से लाखों की आबादी प्रभावित है। इस समस्या को देखते हुए यहां पिछले वर्ष ही आरओबी बनाने का निर्णय हुआ। सेतु निगम और रेलवे अफसरों ने इसकी डिजाइन तैयार की। इसके बाद रेलवे ने रेल मंत्रालय और सेतु निगम ने शासन को इसके निर्माण के लिए फाइल भेज दी। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले अंतरिम बजट में बक्शी बांध फाटक संख्या 78 ए पर आरओबी बनाने की बात सामने आई थी। इसके बजट की पहली किश्त के रूप में रेलवे ने इस बार पांच करोड़ का आवंटन किया गया है। इसके बाद शेष राशि का आवंटन भी अगली किश्तों में होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन में अटका सेतु निगम का बजट
बक्शी बांध पर आरओबी के लिए रेलवे ने भले ही बजट जारी कर दिया हो, लेकिन सेतु निगम की वजह से यह काम अभी शुरू होता दिखाई नहीं दे रहा है। रेलवे को सिर्फ अपने ही हिस्से में पुल का निर्माण करना है, जबकि आरओबी का पूरा काम सेतु निगम के ही जिम्मे है। इसमें पहुंच मार्ग भी शामिल है। आरओबी निर्माण की लेटलतीफी के सवाल पर सेतु निगम के चीफ परियोजना निदेशक आरके सिंह का कहना है कि शासन को बजट के लिए लिखा गया है, जैसे ही बजट मिलता है, यहां दो लेन के आरओबी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें