नगर पंचायत मऊआइमा में सरकारी अभिलेखों में बंजर दर्ज जमीन को बेचने के मामले में 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
मोहल्ला हजियाना में स्थित (सरकारी भूमि) बंजर जमीन को जालसाजों ने सन 2005 व 2006 में दूसरों के हाथ बेच दिया। मामले की जानकारी लेखपाल राज कुमार सागर को हुई तो उन्होंने इसकी रिपोर्ट तहसीलदार और एसडीएम को दी। एसडीएम के आदेश पर लेखपाल ने आरोपी रईस अहमद, सईद अहमद, अतीक अहमद, अनीस अहमद, हामिद महमूद निवासी मोहल्ला हजियाना तथा शाहिद महमूद, तारिक महमूद, आमिर महमूद निवासी मोहल्ला कजियाना कलां, गुलाम हुसैन एवं गुलाम नबी निवासी मोहल्ला कजियाना कलां के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
पुलिस ने अतीक अहमद के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।