फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ पर पूर्व छात्रनेता पर एफआईआर

Tue, 12 Mar 2019 01:04 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन

जार्जटाउन थाना क्षेत्र में बालसन चौराहे के पास स्थित दस्तरखान रेस्टोरेंट में रविवार रात जमकर तोड़फोड़ की गई। एसी और कैमरे के साथ साथ फर्नीचर भी तोड़ दिए गए। रेस्टोरेंट स्टाफ से भी मारपीट की गई। इस मामले में पूर्व छात्रनेता समेत दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। झगड़ा मुफ्त में खाना पैक कराने पर शुरू हुआ था। बहादुरगंज निवासी मो. कौसर का बालसन चौराह के पास दस्तरखान रेस्टोरेंट हैं। कौसर का आरोप है कि पूर्व छात्र नेता विपिन सिंह और अजय सिंह अक्सर खाना पैक कराके बिना पैसे दिए चले जाते थे। धीरे धीरे उनका मन बढ़ा और दस-दस लोगों के लिए खाना पैक कराने लगे। 

विज्ञापन


रविवार को भी कई लोगों के लिए खाना पैक कराया और पैसे दिए बिना जाने लगे तो कौसर ने ऐतराज जताया। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ और उन लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरा, एसी, फर्नीचर तोड़ डाला। स्टाफ ने रोकने की कोशिश की तो उनको भी पीटा गया। कौसर ने विपिन और अजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर जार्जटाउन सुनील कुमार ने बताया कि रेस्टोरेंट में फोर्स तैनात कर दी गई है। आरोपियों को खोजा जा रहा है।

नाबालिग को फुसला कर भगाया
प्रयागराज। करेली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को वहीं का रहने वाला एक युवक फुसला कर भगा ले गया। लड़की की मां ने आदर्श और उसके सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि लड़की सात किलो चांदी और 46 हजार रुपये भी अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें