फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवक ने फायरिंग कर फैलाई दहशत

Tue, 12 Mar 2019 01:01 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
crime news - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सिविल लाइंस में नशे में धुत युवक ने सरेआम फायरिंग कर सनसनी फैला दी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी कर रहे एक छात्र का भदोही निवासी साथी सोमवार को उससे मिलने आया था। दोनों रोडवेज बस अड्डे के पास गए और रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद शराब पी। नशे में धुत होने के बाद भदोही निवासी युवक ने अवैध असलहे से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। उसने एक के बाद एक दो गोलियां चलाई जिससे वहां दहशत फैल गई।

विज्ञापन


इसी दौरान सूचना मिली तो सिविल लाइंस पुलिस पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा लेकिन उसे खदेड़कर दबोच लिया गया। हिरासत में लेकर उसे थाने लाया गया जहंा देर रात तक उससे पूछताछ जारी रही। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें