दिलीपपुर के शिवसत स्थित राजकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज में पढ़ने वाली छात्राओं पर फब्तियां कसने वाले शोहदे को महिला उपनिरीक्षक ने गिरफ्तार करके एफआईआर दर्ज कराया है।
छात्राओं की शिकायत थी कि कॉलेज के समय शोहदा बाइक से फर्राटा भरता और छात्राओं पर अश्लील हरकतें करता और फब्तियां कसता था। दुकानदारों ने मोबाइल में वीडियो भी बनाकर पुलिस के हवाले कर दिया। छात्राओं ने इसकी शिकायत दिलीपपुर पुलिस से की। थाने में तैनात एंटी रोमियो प्रभारी सारिका साहू ने नजर रखना प्रारंभ कर दिया।
महिला उपनिरीक्षक ने सोमवार को शोहदे को दबोच लिया। जिसकी पहचान नगर कोतवाली के अचलपुर निवासी आसिफ के रूप में हुई है। महिला उपनिरीक्षक ने आरोपी आसिफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चालान कर दिया है। थानाध्यक्ष दिलीपपुर बलराम सिंह ने बताया कि आरोपी की शिकायत कई दिन से मिल रही थी, उन्होंने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।