फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : लोकसभा चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी,1.40 लाख बढ़े वोटर, इतनी बढ़ी महिलाओं की संख्या

Wed, 24 Jan 2024 04:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मंगलवार की देर शाम जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल की ओर से जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। इसमें आठ विधान सभाओं के अलावा दो आंशिक विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
मतदाता। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को निर्वाचन कार्यालय की ओर से लोस चुनाव के लिए जिले की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। इस बार प्रयागराज की मतदाता सूची में 1.40 लाख 339 नए मतदाता शामिल हुए हैं। इसी तरह स्थान बदलने या मृत्यु हो जाने के कारण 74,814 मतदाताओं का नाम सूची से काटा गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में जिले के 46.64 लाख,519 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार की देर शाम जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल की ओर से जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। इसमें आठ विधान सभाओं के अलावा दो आंशिक विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता शामिल हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षदेव पांडेय के मुताबिक पहले जिले में 45.98 लाख,940 मतदाता थे। अब यह आंकड़ा बढ़कर 46.64 लाख 519 हो गया है। इसमें 25.27 लाख , 676 मतदाता पुरुष और 21.36 लाख, 224 महिला मतदाता हैं। जबकि, 619 अन्य मतदाता इसमें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें