फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र परिषद पर आज लग सकती है अंतिम मुहर

विज्ञापन
Final decision will be taken on student council today. - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
छात्र परिषद पर आज लग सकती है अंतिम मुहर
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में छात्रसंघ की जगह छात्र परिषद का मॉडल लागू किए जाने की तैयारी पर शनिवार को अंतिम मुहर लग सकती है। 29 जून को होने वाली कार्य परिषद की बैठक में यह मुद्दा भी एजेंडे में शामिल है। एकेडमिक कौंसिल की बैठक में इस पर सहमति बन चुकी है और अब कार्य परिषद में अंतिम मुहर लगने का इंतजार है। बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

कार्य परिषद की बैठक शनिवार सुबह 11 बजे से होनी है। छात्र परिषद को लेकर इविवि में जबर्दस्त विरोध चल रहा है और तनाव का माहौल है। ऐसे में बैठक के दौरान हंगामा होने के आसार हैं। इसे देखते हुए विधि संकाय और इविवि के सभी परिसरों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। 24 जून को हुई एकेडमिक कौंसिल की बैठक में छात्र की जगह छात्र परिषद के गठन पर सहमति बन चुकी है। छात्र परिषद का मॉडल क्या होगा और इसको किस तरह से लागू किया जाएगा, इसका निर्धारण करने के लिए एकेडमिक कौंसिल की बैठक में डीन आर्ट्स प्रो. केएस मिश्र की अध्यक्षता में एक कमेटी भी बनाई गई थी। इस कमेटी में चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे और डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार को भी शामिल किया गया था। शनिवार को होने वाले कार्य परिषद की बैठक में कमेटी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर ही छात्र परिषद के गठन पर कोई निर्णय लिया जाएगा। अगर कार्य परिषद में छात्र परिषद का मॉडल लागू किए जाने का फैसला होता है तो इलाहाबाद विश्वविद्यालय का 97 साल पुराना छात्रसंघ समाप्त हो जाएगा और छात्रसंघ इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें