फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म अभिनेता भगवान तिवारी बोले : यूपी में कई बेहतरीन लोकेशन, यहां बन सकती हैं अच्छी फिल्में

Sun, 19 Feb 2023 08:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

निर्माता प्रकाश झा की वेबसीरीज लाल बत्ती की शूटिंग के सिलसिले में प्रयागराज आए भगवान तिवारी ने कहा कि सबसे अच्छी बात है कि यूपी में फिल्मों के निर्माण के लिए योगी सरकार बेहतर माहौल दे रही है।
विज्ञापन
Prayagraj News : फिल्म अभिनेता भगवान तिवारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमांडो, रईस, हुड़दंग, मशान समेत कई फिल्में कर चुके बॉलीवुड अभिनेता एवं निर्देशक भगवान तिवारी का मानना है कि यूपी में फिल्मों के लिए कई अच्छी लोकेशन है। यहां बॉलीवुड कई अच्छी फिल्में बना सकता है। योगी सरकार ने भी यहां फिल्मों के लिए बेहतर माहौल बना दिया है। रविवार को यह बातें उन्होंने अमर उजाला से हुई खास बातचीत में कही।

विज्ञापन


निर्माता प्रकाश झा की वेबसीरीज लाल बत्ती की शूटिंग के सिलसिले में प्रयागराज आए भगवान तिवारी ने कहा कि सबसे अच्छी बात है कि यूपी में फिल्मों के निर्माण के लिए योगी सरकार बेहतर माहौल दे रही है। इस वजह से यहां अब प्रोडयूसर फिल्में बनाने के लिए आ रहे हैं। मुंबई ओवर क्राउडेड है और वहां सीमित लोकेशन है। तमाम फिल्म और वेबसीरिज की स्टोरी ऐसी होती हैं जिसके लिए हमें मुंबई से निकलना होता है। ऐसे में यूपी एक अच्छा विकल्प है।

छतीसगढ़ निवासी भगवान तिवारी ने बताया कि वह पहले थियेटर आर्टिस्ट थे। बताया कि वह कुछ शार्ट फिल्में भी बना चुके हैं। दो वर्ष पहले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ उन्होंने जोगीरा सारा रा रा की शूटिंग यूपी में ही की थी। अब लालबत्ती की शूटिंग प्रयागराज के साथ लखनऊ में हो रही है। यहां सरकार फिल्म उद्योग पर ध्यान दे रही है। इसी वजह से यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर भी बेहतर है। निश्चित ही आने वाले समय में यूपी फिल्मों का हब बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें