फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मक सोच से चुनौतियों से लड़ना आसान - न्यायमूर्ति मित्तल

विज्ञापन
विज्ञापन
सकारात्मक सोच से चुनौतियों से लड़ना आसान
विज्ञापन

प्रयागराज। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के मुख्य न्यायमूर्ति पंकज मित्थल ने रविवार को डॉ. गोविंद कुमार सक्सेना की कोरोना महामारी पर आधारित दो पुस्तकों का विमोचन किया। कैलाश गौतम सृजन संस्थान की ओर से सर्जना समारोह- 2021 के तहत यह आयोजन किया गया था। अधिवक्ता डॉ गोविंद की जिन दो पुस्तकों का विमोचन किया गया, उनमें हिंदी में महामारी और भारत: लॉकडाउन से वैक्सीन तक और अंग्रेजी में कोरोना वायरस:पैंडेमिक इन इंडिया शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्य न्यायमूर्ति पंकज मित्थल ने पुस्तकों के विमोचन के मौके पर कहा कि कोरोना के इस नकारात्मक समय में ऐसी ही रचनात्मकता से सकारात्मकता का उजाला लाया और फैलाया जा सकता है। यह एक बहुत ही सार्थक प्रयास है। संस्थान के अध्यक्ष कवि डॉ. श्लेष गौतम ने डॉ. गोविंद की सोच,संकल्पना एवं समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रयागराज सदा ही सामाजिक तथा नैतिक चिंतन की भूमि रहा है। कोरोना संक्रमण को लेकर यह रचना भी उसी संकल्प सिद्धि का प्रमाण है। इन पुस्तकों के लेखक डॉ. गोविंद ने मुख्य न्यायमूर्ति के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की सोच सकारात्मक हो तो वह हर तरह की चुनौतियों से लड़ सकता है और उस पर विजय भी पा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें