क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में जमीन और खेत नष्ट करने के विवाद में मारपीट के दौरान कई लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम चक्रभान उर्फ चकिया निवासी महेंद्र कुमार पुत्र दयाराम का आरोप है कि उसके खेत में लगी फसलों को विपक्षी ने नष्ट कर दिया। जिसका विरोध करने पर उसे और उसके परिजनों को लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से मार-पीटकर जख्मी कर दिया गया। महेंद्र कुमार ने मऊआइमा थाना में गांव के राकेश कुमार, बनवासा देवी, नीलम सिंह, सपना देवी, नेहा सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दूसरे मामले में ग्राम बांका जलालपुर निवासी इरशाद अहमद का आरोप है कि जमीन के विवाद में विपक्षी ने लाठी-डंडे से मार- पीटकर घायल कर दिया। इरशाद अहमद ने मऊआइमा थाना में गांव के रशीद अहमद, मोहम्मद कैफ, शहबुन निशां, नूरजहां, मोहम्मद अनीस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।