फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मतदान केंद्र के बाहर बमबाजी और हत्या के मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Fri, 15 Apr 2022 07:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एसटीएफ अफसरों के मुताबिक, पूछताछ में अनीस ने बताया है कि  उसने अपने साथियों संग मिलकर पोलिंग बूथ को निशाना बनाकर बम चलाए थे।  उनका मकसद चुनाव के दौरान आम जनमानस में दहशत का माहौल पैदा करना था।
विज्ञापन
Prayagraj News : बमबाजी के मामले में गिरफ्तार आरोपी अनीस। - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करेली में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्र के बाहर हुई हत्या में वांछित एक और बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया। 25 हजार का इनामी अनीस चार अन्य बदमाशों संग इस मामले में वांछित चल रहा था। एसटीएफ ने उसे डीएसए ग्राउंड के पास से पकड़ा। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पांच आरोपियों के पकड़े जाने के बाद भी यह राज बरकरार है कि वह कौन था जो चुनाव के दौरान बमबाजी से दहशत फैलाना चाहता था। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी शाफिल के पकड़े जाने के बाद ही यह राज खुलेगा।  

विज्ञापन




घटना 27 फरवरी को वोटिंग वाले दिन हुई थी। करेली के जीटीबी नगर में मतदान केंद्र के बाहर बम मारकर अर्जुन कोल की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने नौ मार्च को गौस नगर निवासी हसन, मस्तान मार्केट निवासी मोइनुद्दीन उर्फ मुन्ना और गौस नगर के ही आसिफ उर्फ इबभनी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था कि दहशत फैलाने के लिए उन्होंने यह वारदात की थी। साथ ही बताया था कि घटना में कुल नौ लोग शामिल थे, जिनमें से छह फरार हैं।



इन सभी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया। चौथे आरोपी सरफराज निवासी रहमत नगर सोमवार को ही गिरफ्तार किया गया था। जबकि एसटीएफ ने शुक्रवार को एक अन्य आरोपी अनीस पुत्र जुम्मन निवासी पूरा मनोहरदास अकबरपुर करेली को गिरफ्तार कर लिया। जिसे करेली पुलिस को सौंप दिया गया। करेली पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल शाफिल, राशिद, दानिश व फैज अंसारी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोला, पोलिंग बूथ को निशाना बनाकर चलाए थे बम
एसटीएफ अफसरों के मुताबिक, पूछताछ में अनीस ने बताया है कि  उसने अपने साथियों संग मिलकर पोलिंग बूथ को निशाना बनाकर बम चलाए थे।  उनका मकसद चुनाव के दौरान आम जनमानस में दहशत का माहौल पैदा करना था। बम 60 फीट रोड पर स्थित कब्रिस्तान की दीवार के भीतर से चलाए गए थे। लेकिन बम बूथ पर न लगकर एक राहगीर को लग गया जिसमें उसकी मौत हो गई। एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह का कहना है कि अनीस ने यही बताया है कि वह मुख्य आरोपी शाफिल के कहने पर घटना में शामिल हुआ। शाफिल के पकड़े जाने के बाद ही यह राज खुलेगा कि उसने किसके कहने पर अपने साथियों संग यह वारदात की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें