फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के विवाद को लेकर जमकर हंगामा

Wed, 27 Mar 2019 12:58 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
crime amar ujala
विज्ञापन

कैंट स्थित राजापुर में मंगलवार शाम मकान पर कब्जे को लेकर जमकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों से वकील भी जुट गए। सूचना पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। हालांकि देर रात तक मामले में पंचायत चलती रही। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है।पुलिस के मुताबिक, राजापुर स्थित मकान की मालकिन का कहना है कि उनके पांच बेटों में से एक को उन्होंने कई साल पहले संपत्ति से बेदखल कर दिया था। जो खुल्दाबाद में रहता था। मंगलवार शाम वह कई लोगों के साथ पहुंचा और ताला तोड़कर मकान पर कब्जा करने लगा।

विज्ञापन


जिस पर वहां हंगामा हो गया। मकान कब्जा करने पहुंचे पक्ष का कहना था कि इसमें उनका भी हिस्सा है। जबकि पहले से काबिज पक्ष इस बात से इंकार कर रहा था। मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी जुट गए थे ऐसे में सूचना पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। सीओ कैंट थाने की फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। किसी तरह समझाकर दोनों पक्षों को थाने लाया गया जहां देर रात तक पंचायत चलती रही। कैंट इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दिए जाने की बात कही जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें