Prayagraj News : कार्यकर्ता की मौत पर थाने पर हंगामा करते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : प्रयागराज
जुलूस के दौरान पथराव के दौरान घायल होने की चर्चा
उधर यह भी चर्चा रही कि गांव के ही कुछ लोग भाजपा की जीत के जश्न में जुलूस निकाल रहे थे। जिस पर यादव बस्ती के कुछ लोगों ने पथराव किया। इसी में चोट लगने से वह जख्मी हुआ। उधर रविवार सुबह बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि सतीश की मौत जुलूस पर हुए पथराव के दौरान हुई। पुलिस ने दबाव बनाकर परिजनों का मुंह बंद करा दिया। इसके साथ ही आरोप लगाया कि पथराव करने वालों पर कार्रवाई की बजाय जख्मी अन्य पदाधिकारी सुनील भारतीया और पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार पाल को हल्का दरोगा संजय यादव थाने लाया और जमकर पीटा।
Prayagraj News : कार्यकर्ता की मौत पर थाने पर हंगामा करते भाजपाई।
- फोटो : प्रयागराज
जुलूस के दौरान पत्थर लगने की भी चर्चा
नेवादा गांव निवासी सतीश की शनिवार रात इलाज के दौरान हंडिया स्थित अस्पताल में मौत हो गई थी। पिता बाबूराम का कहना है कि वह दोपहर तीन बजे के करीब हुए हादसे में जख्मी हुआ। जिसमें गंभीर चोट लगने की वजह से अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उधर यह भी चर्चा रही कि गांव के ही कुछ लोग भाजपा की जीत के जश्न में जुलूस निकाल रहे थे। जिस पर यादव बस्ती के कुछ लोगों ने पथराव किया।
Prayagraj News : बहरिया थाने पर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : प्रयागराज
स्थानीय पुलिस पर लीपापोती का आरोप
प्रदर्शनकारी भाजपाइयों ने स्थानीय पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस ने रात में ही परिजनों पर दबाव बनाया कि वह पोस्टमार्टम न कराएं। सवाल यह है कि अगर युवक की मौत हादसे में भी हुई थी तो पहले ही उसके पोस्टमार्टम की कार्रवाई क्यों नहीं हुई। प्रदर्शन में शशांक मिश्रा, पंकज श्रीवास्तव, राकेश कुमार शुक्ल,प्रत्यक्ष द्विवेदी, चंचल पांडेय, भूपेंद्र प्रताप सिंह,नरसिंह, शुभम मिश्रा, पंकज मिश्रा, भोला पटेल, आशीष पटेल, आशुतोष केसरवानी आदि रहे।
दरोगा पर पिटाई करने का आरोप
इसी में चोट लगने से वह जख्मी हुआ। रविवार सुबह बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि सतीश की मौत जुलूस पर हुए पथराव के दौरान लगी चोट की वजह से हुई। पुलिस ने दबाव बनाकर परिजनों का मुंह बंद करा दिया।
यह भी आरोप लगाया कि पथराव करने वालों पर कार्रवाई के बजाय जख्मी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के वरुणा बाजार मंडल अध्यक्ष सुनील सरोज और पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार पाल को हल्का दरोगा संजय यादव थाने लाया और जमकर पीटा।
रात में दबाव पड़ने पर छोड़ दिया। हंगामे की सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ अफसर भी आ गए। उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब प्रदर्शनकारी शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने गंगा घाट पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जातिसूचक गालियां दी और लॉकअप में बंद कर पीटा
भाजपा पदाधिकारी सुनील सरोज की तहरीर पर देर रात दरोगा समेत अन्य पर केस दर्ज किया गया। इसमें गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराएं लगाई र्गईं। तहरीर में कहा गया है कि भाजपा की जीत के उपलक्ष्य में शांतिपूर्ण जुलूस निकालने के दौरान ही ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से हमला किया गया।
इसमें सतीश चौहान जख्मी हुआ, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर सूचना पर पहुंचे एसआई संजय यादव विपक्षियों के दबाव में जातिसूचक गालियां देते हुए उसे व प्रवीण को थाने लाए और लॉकअप में बंद कर पीटा, जिससे उन्हें चोटें आईं।
आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हालांकि मृतक के पिता ने तहरीर दी है कि उनका बेटा हादसे में घायल हुआ था। जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। - अजय कुमार, एसएसपी
स्थानीय पुलिस पर लीपापोती का आरोप
प्रदर्शनकारी भाजपाइयों ने स्थानीय पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस ने रात में ही परिजनों पर दबाव बनाया कि वह पोस्टमार्टम न कराएं। सवाल यह है कि अगर युवक की मौत हादसे में भी हुई थी तो पहले ही उसके पोस्टमार्टम की कार्यवाही क्यों नहीं हुई। प्रदर्शन में शशांक मिश्रा, पंकज श्रीवास्तव, राकेश कुमार शुक्ल, प्रत्यक्ष द्विवेदी, चंचल पांडेय, भूपेंद्र प्रताप सिंह,नरसिंह, शुभम मिश्रा आदि रहे।
पिता हादसे की ही दोहराता रहा बात
इस प्रकरण में भले ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया हो, लेकिन पिता दूसरे दिन भी हादसे में ही बेटे के जख्मी होने की बात करता रहा। उसका कहना है कि बेटा बाइक से लौटते वक्त गिर गया और इसी दौरान उसे चोट लगी जिसमें वह जख्मी हो गया।