फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हॉस्टलों के अंत:वासियों के बीच जमकर मारपीट, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावासों के अंत:वासियों के बीच मारपीट में कई छात्र घायल हो गए। हालैंड हाॅल तथा पीसीबी के अंत:वासियों के हमले में केपीयूसी के तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्थरबाजी में कई अन्य को भी चोट लगी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चार छात्रों को निलंबित करने के साथ परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय का सीनेट परिसर तथा आसपास का इलाका शुक्रवार को काफी देर के लिए गुरिल्ला युद्ध का मैदान बन गया था। 40 से 45 की संख्या में आरोपी लाठी डंडा लेकर केपीयूसी के छात्रों पर हमले करते रहे। इस दौरान उन्होंने पत्थरबाजी भी की। दहशत वाला माहौल दिन भर बना रहा।
आरोप है कि हालैंड हाॅल के अंत:वासियों ने हिंदी विभाग के सामने केपीयूसी के छात्राें की पिटाई की तथा गाली गलौज की। इसके बाद केपीयूसी में भी छात्र एकत्रित होने लगे। इसी दौरान हालैंड हाॅल के अंत:वासी लाठी डंडा लेकर केपीयूसी गेट पर पहुंच गए। इसमें पीसीबी छात्रावास के कई छात्र भी शामिल रहे। उन्होंने केपीयूसी गेट पर मारपीट तथा पत्थरबाजी की। इसमें कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद केपीयूसी के छात्रों का समूह चीफ प्राॅक्टर के पास पहुंचा और लिखित शिकायत की। प्रॉक्टर ने वार्ता के लिए कुछ छात्रों को बुला लिया। इस दौरान लाठी-डंडे के साथ अलग-अलग समूह में हालैंड हाॅल के अंत:वासी भी परिसर में मौजूद रहे। इस बीच बाहर खड़े रहे छात्रों पर फिर हमला कर दिया गया। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी भी हुई।
आरोप है कि हरिशंकर यादव नामक छात्र ने संस्कृत विभाग के सामने दिव्यांशु चतुर्वेदी पर राड से हमला कर दिया। इसमें दिव्यांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। शिवम यादव, आशुतोष मौर्या एवं विभोज यादव ने आलोक रंजन नामक छात्र को गाली देते हुए पत्थरबाजी की। इसमें आलोक के पैर में गंभीर चोट लग गई। चीफ प्राॅक्टर प्रोफेसर राकेश सिंह ने बताया कि तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कई अन्य को भी चोटें लगी हैं। उनका प्रारंभिक इलाज कराया गया है।
चार अत:वासी निलंबित
इस पूरे घटनाक्रम पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए पीसीबी के हरिशंकर यादव, हालैंड के शिवम यादव, विभोज यादव तथा आशुतोष मौर्या को निलंबित कर दिया है। ये सभी छात्र बीए अंतिम वर्ष के हैं। इनका विश्वविद्यालय के सभी परिसरों में प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया है।
000
सीसीटीवी कैमरों से होगी अन्य आरोपियों की पहचान
घटना में 40 से 45 छात्रों के शामिल होने की बात कही जा रही है। चीफ प्रॉक्टर का कहना है कि छात्रों से पूछताछ तथा सीसीटीवी कैमरों की मदद से मारपीट करने वाले अन्य युवाओं की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
000
बुलाए गए अधीक्षक, छात्रों संग होगी बैठक
- लड़ाई छात्रावासों के अंत:वासियों के बीच है। ऐसे में आगे भी मारपीट होने की आशंका बनी हुई है। इसे देखते हुए चीफ प्रॉक्टर ने संबंधित छात्रावासों के अधीक्षकों संग बैठक की तथा निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। सोमवार को फिर अधीक्षकों को बुलाया गया है। अंत:वासियों के साथ भी बैठक होगी। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि अंत:वासियों को समझाने के साथ चेतावनी दी जाएगी कि दोबारा इस तरह के कृत्य न होने पाएं। अन्यथा, संकाय परिसरों के आसपास के छात्रावास खाली करा दिए जाएंगे।
एसएचओ को जानकारी ही नहीं...
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत केपीयूसी छात्रावास के गेट के पास दो गुटों में घंटों बवाल चला। जब घटना के बारे में उक्त क्षेत्र के प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह से पूछा गया तो उनको इस बात की जानकारी ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। छात्रावास के अंदर कुछ हुआ है तो जिम्मेदारी हमारी नहीं है।



कोट

छात्रों के दो गुटों में मारपीट की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को देख सभी युवक फरार हो गए। कई युवकों को दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश भी की गई। सीसीटीवी के माध्यम से हुड़दंग मचाने वाले युवकों की पहचान की जा रही है। कुछ नाम भी सामने आए हैं। जल्द ही इनको गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

राजीव कुमार यादव, एसीपी, कर्नलगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें