फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में जमकर मारपीट, आग लगाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली कहासुनी को लेकर कुंडा के लरू गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने आग लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली के लरू गांव निवासी बबलू पासी ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है पुराने विवाद को लेकर गांव के राजेंद्र यादव, अजीत, अरुन कुमार, कमलेश, नीरज, योगेश, दलबीर, मरश्याम, शशांक, शिवलाल, गौतम, अर्जुन यादव, धर्मेंद्र शिवनंदन असलहों के साथ रात में दस बजे उसके घर पर पहुंचे। इसके बाद उसके घर में घुसकर उसे व उसके पिता केशलाल, चाचा राजेश, बहन ज्योति को पीटा। उसके पिता मौके पर ही बेहोश हो गए।
आरोप है कि विपक्षियों ने उसके घर में आग लगा दी। मोटरसाइकिल तोड़ दी। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। उधर, दूसरे पक्ष के भूपेंद्र कुमार यादव ने तहरीर देकर बताया है कि उसके भाई राजेंद्र यादव, झलिहन लरू स्थित अपने खेत में गए थे।
विज्ञापन

लौटते समय घात लगाकर बैठे बबलू, केशलाल, लालजी, रवि, विकास, पप्पू, राजेश सरोज, रामबाबू ने उन पर हमला कर दिया। राड, लाठी, कुल्हाड़ी आदि से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान उनकी बाइक भी तोड़ दी गई। राजेंद्र की हालत खराब होने पर उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें