फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर जमकर हुई धक्कामुक्की, टूट गया मुख्य हॉल का शीशा

Sat, 28 Jul 2018 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बम्हरौली एयरपोर्ट पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन के दौरान काफी संख्या में भाजपाई एयरपोर्ट के मुख्य हॉल में दाखिल हो गए। इस दौरान वहां आपस में ही भाजपाई धक्कामुक्की करने लगे। इस बीच भीड़ बढ़ती देख मुख्य हॉल में प्रवेश का दरवाजा बंद कर दिया गया। इससे कार्यकर्ता नाराज हो गए। वे मुख्य हॉल में घुसने का प्रयास करने लगे। इस आपाधापी में मुख्य हॉल के गेट पर लगा शीशा टूट गया। यह देख वहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नाराज हो गए। उन्होंने वहां मौजूद भाजपाइयों को जमकर फटकार भी लगाई।
विज्ञापन


अमित शाह का विशेष विमान सुबह 10.15 बजे बम्हरौली में लैंड करना था। उनकी अगुवानी को लेकर तमाम भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंच गए। इस बीच एक-एक करके वहां योगी सरकार के मंत्री पहुंचना शुरू हुए। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आए तो उनके पीछे वाहनों का लंबा काफिला भी एयरपोर्ट पहुंच गया। डिप्टी सीएम मुख्य हॉल में चल गए। उनके काफिले के साथ आए और वहां पहले से मौजूद तमाम पार्टी नेता भी अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। कुछ अंदर दाखिल भी हो गए, जो बाहर रह गए उन्होंने हल्ला मचाना शुरू कर दिया।

कौशांबी के एक विधायक के साथ आए उनके समर्थक कुछ ज्यादा ही उग्र हो गए। मुख्य गेट के हॉल पर ही सुरक्षाकर्मियों से उन्होंने धक्कामुक्की शुरू कर दी। इस आपाधापी में गेट का शीशा टूटकर नीचे गिर गया। यह देख डिप्टी सीएम केशव ने वहां मौजूद भाजपाइयों को खूब फटकार लगाई। कहा, जिसका पास बना है सिर्फ वहीं अंदर आएगा। बताया जा रहा है कि 25 जुलाई को लखनऊ से डिप्टी सीएम के आगमन पर भी काफी भाजपाई एयरपोर्ट पहुंच गए थे। तब भी वहां उनके बीच अंदर घुसने को लेकर खूब धक्कामुक्की हुई। इसे देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से जिला और पुलिस प्रशासन को ई-मेल कर एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया था। मगर सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें