फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियों की सौगात देकर विदा हुआ कार्निवाल

Mon, 05 Nov 2018 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
विज्ञापन
दीपपर्व पर जीवन में उजाले की कामना के साथ तमाम खुशियों की सौगात देकर रविवार को ‘अमर उजाला शुभलाभ कार्निवाल’ विदा हो गया। पांच दिनों के दौरान हर दिन लोगों का जुटना बीते दिन से ज्यादा रहा। शाम से ही लोगों का जुटना शुरू हो गया था जो रात होने के साथ बढ़ता ही गया। कार्निवाल का आखिरी दिन होने के कारण पांचवें दिन तो शहरियों का जबर्दस्त जमावड़ा हुआ। परिवारसंग पहुंचे लोगो ने जमकर मेले का लुत्फ लिया। खुशियों के हर प्वाइंट पर लोग जुटे।
विज्ञापन


उनमें हर उत्सव में शरीक होने की होड़ रही। तरह-तरह के झूलों और सवारियों के लिए हर दिन से ज्यादा बेताबी रही। कार्निवाल के मंच पर बच्चों, युवाओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए। किसी सेलीब्रिटी की तरह ही कार्निवाल मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे बच्चों का भी सामने बैठे लोगों ने तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया। लोगों में कार्यक्रम देने के लिए होड़ भी रही। मंच के इर्द-गिर्द भी जबर्दस्त भीड़ जुटी रही। करीब से गुजरते लोगों ने भी रूककर मंच को निहारा।

अंतिम दिन भी बच्चों की सबसे ज्यादा भीड़ रही। हाथी की सवारी हो या ऊंट की या फिर घोड़े की पीठ पर बैठकर घुड़सवारी का लुत्फ लेना, बच्चे बारी-बारी से सवारियों पर सवार होते रहे। उन्होंने तरह-तरह के झूलों की सवारी भी की। हर कोई अपनी पसंद के मुताबिक घोड़े वाले झूले, कार वाले झूले या फिर हवाईजहाज वाले झूले पर बैठा। बच्चों को इन झूलों या सवारियों पर बैठकर जितना मजा आया, उन्हें खुश होते देखकर उनके मम्मी-पापा को उनसे ज्यादा मजा आया। वहीं सोफिया लारेंस बीटल शाप, मैक्स सहित तमाम कारोबारियों ने शुभलाभ कार्निवाल के लिए अमर उजाला का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन


प्रयागराज। कार्निवाल के मेले में बच्चों की तरह ही बड़ों में भी बग्घी और तरह-तरह के क्लाउन रिक्शे पर बैठने की होड़ और बेताबी रही। हर कोई अपनी बारी का इंतजार करता रहा। बग्घी की सवारी के लिए तो महिलाओं ने भी काफी रुचि दिखाई। खुशियों की ऐसी सौगात देने के लिए लोगों ने ‘अमर उजाला’ के प्रति आभार जताया।

उत्तराखंड से आए जादूगर नमित जायसवाल सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने रिंग को लेकर तरह-तरह के करतब दिखाकर लोगों को चकित किया। उनकी रफ्तार इतनी तेज रही कि लोग बस आह, वाह करते रहे। कार्निवाल पर की गई आकर्षक बिजली की सजावट से सिविल लाइंस दीपावली से पहले ही जगमगाया। सड़क के दोनों ओर बल्लियों पर लगे ‘अमर उजाला’ के फ्लैग शहरियों को कार्निवाल के लिए आमंत्रित करते रहे। दीपपर्व की दस्तक देती यह रंग-बिरंगी रोशनी आनंदित करती रही।
00
सतरंगी आतिशबाजी से सजा आसमान
प्रयागराज। रंगबिरंगे गुब्बारे उड़ाकर जिस तरह से ‘अमर उजाला शुभलाभ कार्निवाल’ का आगाज था, उसी तरह शानदार आतिशाबाजी से रविवार को समापन भी हुआ। आतिशबाजी के बिना दीपपर्व बेमानी होता, इसीलिए पांच दिनी कार्निवाल के समापन पर तंदूर रेस्टोरेंट के करीब कादिर भाई की ओर से ऐसी आतिशबाजी की गई कि कार्निवाल की गूंज आसमां तक पहुंची। आतिशी सितारों से आकाश सजा तो हर कोई आसमां की ओर आंखें टिकाए देखता ही रहा।

‘अमर उजाला शुभलाभ कार्निवाल’ के मुख्य प्रायोजक ओमैक्स और इवेंट पार्टनर क्रिएटिव इवेंट्स ऐंड प्रमोशंस के अतिरिक्त यूनाइटेड, पारस ग्रुप, प्रिज्म सीमेंट और इफको सह प्रायोजक हैं। नॉलेज पार्टनर के रूप में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल और रेडियो पार्टनर रेडियो तड़का है। दीपोत्सव के शॉपिंग सफर को कादिर भाई सतरंगी फुलझड़ियों से मोहक बनाएंगे। अन्य सहयोगी प्रतिष्ठानों में उमंग, आदिशक्ति उपासक ज्योतिषाचार्य रामानंद शुक्ल ‘सागर’ , श्री राधे, यूनाइटेड बजाज, मदन, राज मॉर्बल एंड सीमेंट, शक्ति अलमीरा सुरेश तिवारी ट्रंक हाउस, नाइन इलेवन, स्टाइलो फैशन वीयर, आशा एंड कंपनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें