आस्था और उल्लास के पर्वों पर लोगों ने घरों में सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बाजार में सोने-चांदी के आभूषण और वाहनों की जमकर खरीदारी हुई। कंफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के अनुसार, नवरात्र से छठ पर्व के एक दिन पूर्व तक सराफा क्षेत्र में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।
ऑटोमोबाइल क्षेत्र में 700 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में करीब एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार और रजिस्ट्री का अनुमान है। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में बाजार में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई।
धनतेरस पर बाजार में लक्ष्मी की जमकर कृपा बरसी। ऑटो कारोबारियों के अनुसार, जिले भर में 11 से 12 हजार दो पहिया वाहन बिके। वहीं करीब 2300 चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई। ऑटोमोबाइल कारोबारी अंकित राज ने बताया कि नवरात्र से छठ पर्व के पूर्व तक करीब 11 हजार से अधिक दो पहिया वाहन बिके। साथ ही 2300 से अधिक चार पहिया वाहनों की बिक्री का अनुमान है। ऑटोमोबाइल कारोबारी हरप्रीत सिंह के अनुसार, इस बार कई वर्ष के बाद ऑटोमोबाइल क्षेत्र में अच्छा बूम रहा।
सराफा कारोबार में वृद्धि
सराफा कारोबारी अभिनव सिंह ने बताया कि ग्राहकों ने आभूषणों की खरीद को प्राथमिकता दी। एक अनुमान के अनुसार, नवरात्र से छठ पर्व के पूर्व तक पूरे जिले में एक हजार करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। सराफा कारोबारी यशा सिंह के अनुसार, इस बार गहनों के नए आइटम बाजार में आए। इससे लोगों ने खूब खरीदारी की और पिछले वर्षों की तुलना में अच्छा कारोबार हुआ। छह नवंबर धनतेरस पर 24 कैरेट सोने का दर 1,42,223 रुपये था। यह 15 नवंबर को घटकर 1,37,226 रुपये हो गया। गिरावट की वजह से ग्राहकों ने गहने खरीदने में अधिक रुचि दिखाई।
सर्राफा कारोबारी अभिनव सिंह- फोटो : samvad
सर्राफा कारोबारी अभिनव सिंह- फोटो : samvad
सर्राफा कारोबारी अभिनव सिंह- फोटो : samvad