अलकनंदा अपार्टमेंट गोविंदपुर में 2-बीएचके बी-1 प्रका के दो फ्लैट हैं। एक फ्लैट का क्षेत्रफल 103.40 वर्गमीटर है और अनुमानित मूल्य 64 लाख 38 हजार 610 रुपये है। इसके बाद मौसम विहार योजना में ‘2-बीएचके शिशिर’ श्रेणी के 35 फ्लैट खाली हैं। प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल 102.94 वर्ग मीटर और अनुमानित मूल्य 52 लाख 90 हजार रुपये है।
माैसम विहार कालिंदीपुरम में ही ‘2-बीएचके हेमंत’ श्रेणी के 25 फ्लैट हैं। प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल 85.51 वर्ग मीटर व अनुमानित मूल्य 44 लाख 35 हजार रुपये है।
वहीं, ‘2-बीएचके बसंत’ श्रेणी के 32 फ्लैट हैं। प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल 80.25 वर्गमीटर और अनपुमानित मूल्य 43 लाख दो हजार रुपये है। इसके अलावा मानस विहार आवास योजना नैनी, आजाद अपार्टमेंट नैनी, सरस विहार आवास योजना झूंसी, सुगम विहार आवास योजना में भी फ्लैट खाली हैं।
प्लाॅट में ज्यादातर व्यावसायिक
पीडीए ने विभिन्न योजनाओं में रिक्त पड़े 72 प्लाॅट के आवंटन के लिए आवेदन मांगे हैं लेकिन इनमें से ज्यादातर व्यावसायिक हैं। 49 प्लाॅट व्यावसायिक और 23 प्लाॅट आवासीय हैं। सर्वाधिक 16 आवासीय प्लॉट कालिंदीपुरम आवास योजना में हैं।