बहरिया के कहली स्थित साधन सहकारी समिति में खाद के लिए किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूली जा रही है। किसानों का कहना है कि प्रति बोरी का निर्धारित मूल्य 266 रुपये है लेकिन समिति पर 280 रुपये प्रति बोरी वसूले जा रहे थे।
किसान जगदीश बहादुर, राम पूजन, दुर्गा प्रसाद, जितेंद्र कुमार और बंशीलाल ने आरोप लगाया कि समिति में भी अगर अधिक दाम पर खाद मिलेगी तो किसान कहां जाएंगे।
किसानों का यह भी आरोप है कि क्षेत्र की कुछ निजी दुकानों पर यूरिया 400 रुपये प्रति बोरी तक बेची जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। समिति के सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि गोदाम पर दो लोगों को काम पर रखा गया है और उनके भुगतान की व्यवस्था भी करनी पड़ती है।
वर्जन
साधन सहकारी समितियों में यूरिया का मूल्य 266.50 रुपये प्रति बोरी है। अगर किसी समिति पर इससे अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायत मिली है तो मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नीरज कुमार सिंह
एडीओ कोऑपरेटिव, बहरिया