फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: महिला प्रवक्ता से जमीन के नाम पर 35 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमनगंज में महिला प्रवक्ता मीनाक्षी कुमारी से जमीन के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी की गई। उन्होंने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मीनाक्षी प्रवक्ता (अंग्रेजी) के पद पर क्रस्थवेट गर्ल्स कॉलेज रामबाग में कार्यरत हैं व साकेत नगर धूमनगंज, प्रयागराज की निवासिनी हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि जनवरी 2022 में सुरेश कुमार त्यागी व महेश कुमार गौतम (दोनों सगे भाई) निवासी गौरा भरवारी कौशाम्बी जो दूर के रिश्ते में उनके भाई लगते हैं, घर पर आए और कुछ माह तक यहीं रहकर खुद को प्रापर्टी डीलर बताते हुए कामकाज किया। कुछ दिनों बाद कौशाम्बी के बिसारा गांव की तीना बीघा नौ बिस्वा जमीन के बारे में बताया कि यह जमीन बहुत ही मौके की है।
विज्ञापन

उनकी बातों में आकर उन्होंने 35 लाख रुपये दे दिए। जमीन नहीं मिलने पर रुपये वापस मांगने पर 50 हजार रुपये वापस किए और शेष रकम हड़प ली। बाद में यह भी पता चला कि उक्त लोग भूमाफिया हैं जिनका सरगना घनश्याम दास केशरवानी व उसका बेटा संतोष केशरवानी हैं। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें