फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लोहे की रॉड से हमला कर दुकानदार का हाथ तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस में एकलव्य चौराहे के पास लोहे की रॉड से हमला कर कपड़ा विक्रेता का हाथ तोड़ दिया गया। जबरन कपड़े लेने के विरोध पर यह घटना हुई। उसकी पत्नी ने तीन नामजद समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

कानपुर रोड सिविल लाइंस निवासी नाजिमा अंसारी ने पुलिस को बताया कि उसका पति जाहिद अली व उसका सहयोगी अविनाश मिश्रा तिब्बती मार्केट के बगल में ठेले पर गर्म कपड़े बेचते हैं। आरोप है कि 23 जनवरी को लगभग 8-9 बजे के बीच अनुराग दास निवासी कान्हा श्याम होटल के सामने अपने चार अज्ञात साथियों के साथ आया और टोपी, मफलर जबरन लेने लगा। पति के विरोध करने पर वहां से चले गए। 24 को अनुराग, रविन्द्र मिश्रा उर्फ लल्ला निवासी एल्गिन रोड, कार्तिक आनंद उर्फ काकू निवासी गर्ल्स हाईस्कूल के सामने सागर पेशा व एक अज्ञात आए और लोहे की राॅड व लाठी डंडों से उसके पति व अविनाश पर हमला कर दिया।
इसमें उसके पति का हाथ टूट गया और सिर में गंभीर चोटें आईं। अविनाश भी चोटिल हुआ। चोट के कारण पति बेहोश हो गए, तो हमलावर गाली देते हुए भाग गए। पति को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पत्नी ने शनिवार को इस मामले में तहरीर दी। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। इनमें से रविंद्र मिश्रा और कार्तिक आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें