फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पूर्व छात्र नेता पर फायरिंग के मामले में महिला प्रधानाचार्य गिरफ्तार, दो की तलाश

Sat, 09 May 2026 02:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

तेलियरगंज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के पूर्व छात्रनेता व अधिवक्ता पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल की प्रधानाचार्य प्रियदर्शनी सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
फायरिंग के बाद अपर पुलिस कमिश्नर अजयपाल शर्मा से मिलने पहुंचे छात्रनेता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलियरगंज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के पूर्व छात्रनेता व अधिवक्ता पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल की प्रधानाचार्य प्रियदर्शनी सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि थार सवार प्रियदर्शनी ने अपने परिचित को गोली चलाने के लिए उकसाया था। शुक्रवार दोपहर में पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जमानत दे दी गई। पुलिस ने अन्य दो आरोपियों की पहचान कर ली है। दावा है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


पूर्व छात्र नेता व अधिवक्ता रजनीश कुमार सिंह बुधवार रात अपने गांव बनवीपुर से घर लौट रहे थे। रात 11:39 बजे शिवकुटी के तेलियरगंज कैंटोनमेंट एरिया-271 गेट के पास पहुंचे तो थार सवार लोगों ने ओवरटेक करते हुए उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में फायरिंग कर दी। हमले में वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। थार नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। जांच में पता चला कि कार में महिला समेत तीन लोग सवार थे।

शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। हालांकि, थार सवार महिला की पहचान एक प्रतिष्ठित स्कूल की प्रधानाचार्य प्रियदर्शनी के तौर पर हुई है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला कि उन्होंने अपने साथी को गोली चलाने के लिए उकसाया था। जल्द ही अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में प्रधानाचार्य प्रियदर्शनी सिंह का पक्ष जानने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण पर उन्हें कुछ नहीं कहना है। उनका फोन सर्विलांस पर लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें