फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बीएसए पर महिला कर्मचारी ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, एसीएम को जांच

Tue, 01 Jul 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) प्रवीण कुमार तिवारी पर महिला कर्मचारी ने अपशब्दों का उपयोग करने व दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। राज्य महिला आयोग में शिकायत के बाद इसकी जांच एसीएम प्रथम अविनाश कुमार को सौंपी गई है। हालांकि, प्रवीण कुमार का यहां से तबादला हो गया है।
विज्ञापन


महिला कर्मचारी ने बीएसए के खिलाफ राज्य महिला आयोग में शिकायत की थी। इस पर महिला आयोग की ओर से डीएम को पत्र लिखा गया था। डीएम रविंद्र कुमार ने एसीएम को जांच दी है। डीएम के निर्देश पर एसीएम ने जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में बीएसए को पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन इसी दौरान उनका तबादला हो गया। ऐसे में अभी पूछताछ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें