अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक आरोपी लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। करछना तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चिंतामणि शुक्ला और महामंत्री हंसराज सिंह ने सोमवार की सुबह ही पूरे तहसील परिसर में तालाबंदी करा दी।
प्रयागराज के करछना तहसील में सोमवार से वकीलों ने पूर्ण रूप से तालाबंदी कर दी। संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर वरासत की फाइल के लिए अधिवक्ता कृष्ण चंद्र भारतीय से लेखपाल नायाब अहमद द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। वकीलों का आरोप है कि लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, जबकि वकीलों की तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक आरोपी लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। करछना तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चिंतामणि शुक्ला और महामंत्री हंसराज सिंह ने सोमवार की सुबह ही पूरे तहसील परिसर में तालाबंदी करा दी। कहा कि करछना तहसील में अधिकारी और कर्मचारी हर काम के लिए पैसे की मांग करते हैं। ऐसे में हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक दोषी लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हो जाता है।