फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : शोहदे की हरकत से आजिज युवती ने छोड़ा अन्न-जल, आरोपी सहित तीन हिरासत में

Fri, 19 May 2023 05:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सैनी कोतवाली में शुक्रवार को क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके गांव का ही युवक उसकी बेटी की तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट कर अश्लील कमेंट कर रहा है। फोटो व कमेंट का स्क्रीन शॉट खींच कर बेटी के मोबाइल पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती शोहदे की हरकत से परेशान है। आरोपी ने उसकी फोटो फेसबुक में वायरल कर पोस्ट में अश्लील कमेंट लिखा है। इसे लेकर युवती ने खाना-पीना त्याग दिया है और उसने जान देने का भी प्रयास किया। घटना के बाबत जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी व उसके दो चचेरे भाईयों को हिरासत में लेकर मामले की जांच साइबर सेल से करा रही है।

 

सैनी कोतवाली में शुक्रवार को क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके गांव का ही युवक उसकी बेटी की तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट कर अश्लील कमेंट कर रहा है। फोटो व कमेंट का स्क्रीन शॉट खींच कर बेटी के मोबाइल पर भेजा जा रहा है। इसकी वजह से उसकी बेटी गुमशुम हो गई है। उसने खाना-पीना भी बंद कर रखा है। कई बार बेटी ने खुदकुशी का प्रयास किया।

विज्ञापन

महिला का कहना है कि आरोपी ने इससे पहले गांव में ही पटेल बिरादरी की एक युवती की फोटो पोस्ट कर अश्लील कमेंट किया था। इसकी शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी व उसके दो चचेरे भाईयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर सुभाष चौरसिया का कहना है जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है, उसने बताया कि उसकी आईडी हैक की जा चुकी है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा का कहना है कि आरोपी के बयान के आधार पर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच साइबर सेल को दी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एक ही परिवार के तीन लोगों की आईडी हैक?

इंस्पेक्टर का कहना है कि जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया है उसके दो चचेरे भाइयों की भी आईजी हैक है। जबकि एक भाई अनपढ़ है वह कीपैड वाले मोबाइल का इस्तेमाल करता है। मोबाइल पर वह सिर्फ पुराने गाने सुनता है। इसके अलावा वह और पकड़ा गया अन्य चचेरा भाई पूरे घटनाक्रम से अंजान हैं। खुद आरोपित लोगों ने भी पूरे मामले की गहनता से जांच कराते हुए कार्रवाई के लिए कहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें