अतरसुइया में छेड़छाड़ से तंग आकर बीए की छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया। छेड़छाड़ के विरोध पर उससे मारपीट भी की गई । शिकायत पर अतरसुइया पुलिस ने मो. तौहीद आब्दी और उसके चाचा राजू पर नामजद केस दर्ज किया है।
पीड़िता मीरापुर स्थित डिग्री कालेज में तृतीय वर्ष में पढ़ती है। आरोप है कि अली नगर दरियाबाद निवासी तौहीद आए दिन उससे छेड़छाड़ करता है। कॉलेज आते-जाते वक्त परेशान करता है और मना करने पर अगवा करने व परिवार खत्म करने की धमकी देता है। कुछ दिनों पहले भी रास्ते में रोक लिया और अश्लील हरकत की। विरोध पर सरेआम पिटाई कर दी। बैग, मोबाइल, आधार छीन लिया।