फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पीवीआर में शराबियों का जमकर उपद्रव, विरोध पर दंपति को पीटा

Sun, 24 Jul 2022 01:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सरदार पटेल मार्ग पर विनायक सिटी सेंटर स्थित पीवीआर सिनेमा में शुक्रवार रात 11 से एक का मूवी शो चल रहा था। इस दौरान सिविल लाइंस निवासी कोचिंग संचालक पत्नी समेत मूवी देखने पहुंचे थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : पीवीआर में मारपीट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस स्थित पीवीआर सिनेमा में शराबियों ने जमकर उपद्रव किया। नशे में धुत आधा दर्जन युवकों ने मूवी देखने आए शिक्षक व उसकी पत्नी को पीट दिया और जमकर हंगामा किया। सूचना पर दो थानों की फोर्स मौकेपर पहुंची तब मामला शांत हुआ। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि उपद्रवियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन



सरदार पटेल मार्ग पर विनायक सिटी सेंटर स्थित पीवीआर सिनेमा में शुक्रवार रात 11 से एक का मूवी शो चल रहा था। इस दौरान सिविल लाइंस निवासी कोचिंग संचालक पत्नी समेत मूवी देखने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शो चल रहा था कि तभी आगे की सीट पर बैठे नशे में धुत युवक गालीगलौज करने लगे। थोड़ी देर बाद इंटरवल के दौरान वेटर पहुंचा तो उसे भी गालियां देने लगे और थप्पड़ भी जड़ दिए।

इसका शिक्षक ने विरोध किया तो शराबी युवक उनसे ही भिड़ गए। साथ ही गालीगलौज करते हुए उन पर हमला बोल दिया। पत्नी बचाने आई तो उसके साथ भी धक्कामुक्की करते हुए मारपीट की। इसके बाद धमकाते हुए भाग निकले। उधर सिनेमाहाल में ही बैठे कुछ लोग घटना का वीडियो बना रहे थे। इस पर शिक्षक दंपति ने उन्हें मना किया और इसी बात को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया।


उधर सूचना मिली तो सिविल लाइंस के साथ ही कैंट थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिसकर्मी भीतर पहुंचे तो पीड़ित दंपति ने पूरी घटना बयां की। हालांकि उन्होंने कोई शिकायत नहीं की। जिसके बाद पुलिस उन्हें समझाकर वापस चली आई। इससे पहले करीब घंटे भर तक वहां हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

फिर पहुंची पुलिस, खंगाले फुटेज
उधर शनिवार को एक बार फिर पुलिस पीवीआर सिनेमा में पहुंची। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। लेकिन उपद्रव करने वालों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें