फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फरवरी को हाईकोर्ट के वकील करेंगे महापंचायत

Tue, 13 Jan 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट विभाजन के मुद्दे पर अपने आंदोलन को व्यापक बनाने की रणनीति को हाईकोर्ट बार ने धार देना शुरू कर दिया है। इस मुद्दे पर अब महापंचायत बुलाने की तैयारी है। मंगलवार को हुई बैठक में व्यापक विचार विमर्श के बाद तय किया गया कि महापंचायत माघमेला क्षेत्र स्थित हाईकोर्ट बार के शिविर में एक फरवरी को बुलाई जाएगी। इसमें पूर्वांचल, बुंदेलखंड और रूहेलखंड के तमाम जिलों से अधिवक्ता संगठन भाग लेंगे। बैठक में तय किया गया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से हाईकोर्ट बार का एक प्रतिनिधि मंडल मुलाकात करेगा। उनसे एक प्रदेश एक हाईकोर्ट के मुद्दे पर समर्थन प्राप्त किया जाएगा।
विज्ञापन


बार के सदस्य प्रदेश के सभी सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों से मुलाकात करके उनसे समर्थन पत्र लेने का प्रयास करेगा। जनप्रतिनिधियों की सुविधानुसार समय लेकर एक बैठक भी आयोजित की जाएगी। बार वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी और विहिप प्रमुख अशोक सिंघल से भी समर्थन प्राप्त करने का प्रयास करेगा। अधिवक्ता 17 जनवरी को फिर से बैठक करेंगे। बार के महासचिव डॉ. सीपी उपाध्याय ने बताया कि फूलपुर सांसद केशव प्रसाद मौर्य द्वारा विधिमंत्री को लिखा पत्र बार को प्राप्त हो गया है।

 इस पत्र में उन्होंने हाईकोर्ट का विभाजन नहीं करने की अपील की है। पत्र पर 50 सांसदों ने समर्थन में हस्ताक्षर किया है। बैठक की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने तथा संचालन सीपी उपाध्याय ने किया। संयुक्त सचिव प्रेस राहुल कुमार पांडेय के अलावा बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार, शिव सिंह यादव, एलडी राजभर, सुनीता जैन, एके ओझा, संजय कुमार त्रिपाठी, अभिषेक चौहान, संजय कुमार त्रिपाठी सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें