मीरगंज। स्थानीय डाकघर में लगा कंप्यूटर खराब होने की वजह से लोग पिछले दो महीने से आधार कार्ड बनवाने व पुराने आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए परेशान हो रहे हैं। हर रोज दर्जनों लोग डाकघर पहुंचते हैं। कंप्यूटर सही न होने की वजह से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है।
यहां पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि डाकघर में आए दिनों मशीनें खराब हो जाती हैं। कुछ समय पहले प्रिंटर में खामी आने की वजह से करीब दो महीने तक आधार कार्ड से संबंधित काम ठप रहा। प्रिंटर सही हुआ तो कंप्यूटर जवाब दे गया। इसे खराब हुए भी करीब दो महीने हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टाफ जानबूझकर खामियों को समय से दुरुस्त नहीं करता। इस वजह से परेशानी उपभोक्ताओं को होती है।
सबसे ज्यादा परेशान दूर-दराज से आने वाले लोग होते हैं। पोस्ट मास्टर सुखवीर गुप्ता ने बताया कि मशीनों की खराबी की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है। वहां से ही काम होना है।