फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना

Mon, 23 Jun 2025 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव तिलमास में 20 जून की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर यहां से लाखों रुपये के जेवर के साथ ही नकदी भी समेट ले गए। सूचना पर पुलिस ने भी गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

गांव निवासी मुकीम ने बताया कि वह परिवार के साथ सो रहे थे। रात में किसी समय चोर घर में घुस आए। वह बक्से में रखे आभूषणों के साथ ही 70 हजार रुपये समेट ले गए। जमुना प्रसाद के घर से चोर छह हजार रुपये व जेवर ले गए।
इसके बाद चोरों ने गांव के महेश के घर को निशाना बनाया। खटपट की आवाज सुनकर महेश की पत्नी की आंख खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो चोर खूंटी पर टंगी पैंट लेकर भाग गए। परिवार वालों के मुताबिक, पैंट की जेब में 5200 रुपये रखे थे। लोगों ने रात में ही सूचना पुलिस को दी। मामले में तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन

-
मिठाई की दुकान से नकदी व सामान चोरी



भमोरा। देवचरा निवासी आलोक गुप्ता की मिठाई की दुकान का दरवाजा काटकर घुसे चोर यहां रखे 20 हजार रुपये व सामान समेट ले गए। घटना सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुई है। पीड़ित ने बताया कि शनिवार को वह दुकान बंदकर घर गए थे। रविवार सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो दरवाजा कटा हुआ मिला। अंदर रखी नकदी व सामान गायब था। उन्होंने बताया कि दुकान के उत्तर दिशा में मौजूद भवन के सहारे चोर अंदर दाखिल हुए। उन्होंने बताया कि पास ही में पुलिस पिकेट है। इसके बाद भी बेखौफ चोर वारदात को अंजाम दे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें