फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गुब्बारा मांगने पर पिता ने मासूम बेटी का रेता गला, मौके पर हुई मौत

Tue, 10 Dec 2019 11:09 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
चाकू - फोटो : Social Media
विज्ञापन

खुल्दाबाद के चौफटका चकनिरातुल में गुब्बारा मांगने पर राजेंद्र अग्रहरि ने तीन साल की बेटी पंखुड़ी का गला चाकू से रेत दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले रात भर मासूम को कमरे में बंद रखा। सुबह पुलिस उसे बाहर निकालने पहुंची, तब इस खौफनाक वारदात की जानकारी हुई। बेटी को मारने के बाद उसने खुद को भी चाकू घोंप लिया। गंभीर हालत में उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
पिंकल मूल रूप से सिद्धार्थनगर जिले के भवानीपुर स्थित बयारा डुमरियागंज गांव की रहने वाली है। उसकी शादी वहीं के एक शख्स से कई साल पहले हुई थी, जिससे उसके तीन बच्चे हुए। पंखुड़ी (तीन) इसमें सबसे छोटी थी। करीब पांच महीने पहले वह पति को छोड़कर गांव के ही राजेंद्र अग्रहरि (28) के साथ छत्तीसगढ़ के रायपुर चली गई। दोनों बेटों को उसने पहले पति के पास ही छोड़ दिया जबकि पंखुड़ी को अपने साथ ले गई। लगभग एक महीने पहले राजेंद्र दोनों को लेकर शहर आया और फिर खुल्दाबाद के चौफटका चकनिरतुल में शांति देवी के मकान में किराये पर रहने लगा। 

पिंकल ने बताया कि सोमवार शाम वह पंखुड़ी को लेकर राजेंद्र के साथ दवा लेने गई थी। लौटते वक्त रास्ते में पंखुड़ी गुब्बारा दिलाने की जिद करने लगी। जिस पर राजेंद्र आक्रोशित होकर उसे पीटने लगा। मना करने पर वह पिंकल से ही झगड़ने लगा और फिर उसे रास्ते में ही छोड़कर पंखुड़ी को लेकर घर चला आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पिंकल घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। बाहर खड़ी होकर वह रात भर आवाज देती रही लेकिन, उसने दरवाजा नहीं खोला। सुबह तक उसके बाहर नहीं आने पर पिंकल ने जानकारी दी तो आसपास के लोग जुट गए। कई बार आवाज लगाने पर भी जवाब नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। 

पुलिस ने भी आवाज लगाई लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ। दरवाजा तोड़कर पुलिसकर्मी कमरे के भीतर दाखिल हुए तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। पिंकल की खून से लथपथ लाश फर्श पर पड़ी थी। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। जबकि पास में ही राजेंद्र भी लहूलुहान पड़ा था। उसके पेट में चाकू से वार थे। आननफानन में पुलिस ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। 

खुल्दाबाद इंस्पेक्टर रोशनलाल का कहना है कि मौका ए वारदात पर हालात देखने के बाद साफ है कि बेटी को कत्ल करने के बाद राजेंद्र ने चाकू से ताबड़तोड़ वारकर खुद को भी मारने की कोशिश की। पत्नी की तहरीर पर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें