फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फोन गुम होने पर पिता ने बेटी को बंद कमरे में पीटा, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायइनायत थाना क्षेत्र के चकिया धराहरा गांव में तीन दिन पहले पिता ने फोन गुम होने पर बेटी पर शक जताते हुए से उसे कमरे में बंदकर लाठी-डंडों से इस कदर पीटा कि वह बेहोश हो गई। पिता की पिटाई से बेटी को गंभीर चोट आई थीं। आक्रोशित बेटी की मां ने अपने ही पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सरायइनायत थाना क्षेत्र के चकिया धराहरा गांव निवासी विमला मिश्रा पत्नी भोलानाथ मिश्रा की तहरीर के मुताबिक 30 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे उसकी बेटी लक्ष्मी मिश्रा काम करके घर आई तो पिता भोलानाथ मिश्रा मोबाइल गुम होने की बात को लेकर उसे फटकारने लगे। आरोप है कि इसके बाद पिता भोला ने बेटी को कमरे में बंदकर कर पीटा।
बेटी लक्ष्मी के शरीर में कई जगह चोटें आई थीं। इस दौरान बेटी लक्ष्मी लगातार कहती रही कि वह फोन के बारे में कुछ नहीं जानती है। इसके बाद भी पिता उसे पीटता रहा। बेटी के बेहोश होने तक वह उसे पीटता रहा। इसके बाद वह बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर भाग निकला। होश में आने पर बेटी ने सारी बात मां को बताई। मां ने पति के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें