फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की जान गई

Wed, 24 Apr 2024 05:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। शाही-भिटौरा मार्ग पर चकरपुर उर्फ लमकन गांव के सामने मंगलवार देर रात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर बैठे छह वर्षीय बच्चे को भी चोटें आई हैं। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव माधोपुर माफी के रहने वाले अभय कुमार सिंह (28) अपने सात वर्षीय पुत्र राजकुमार उर्फ मनजीत तथा चार वर्षीय पुत्री कोमल के साथ नारा फरीदापुर गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां गए थे। मंगलवार को देर शाम अभय अपने दोनों बच्चों के साथ बाइक पर बैठकर घर लौट रहे थे। रात करीब 8:30 बजे जैसे ही वह चकरपुर उर्फ लमकन गांव के पास पहुंचे सामने से आ रही पिकअप ने बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

हादसे में अभय कुमार सिंह और उनकी बेटी कोमल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राजकुमार के पैरों में चोट आई है। हादसे के बाद वहां भीड़ जुट गई। पुलिस ने घायल राजकुमार को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी गई। रात में ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

अभय अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। वह परिवार में अकेले कमाने वाले शख्स थे। उनकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें