फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आग से किसान की गेहूं की फसल राख

Wed, 25 Mar 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के पाली गांव में मंगलवार को किसान हुकुम सिंह और शिव बहादुर यादव के खेतों में आग लग गई। इससे उनकी खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेत के पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी फसल पर गिर गई। इससे किसानों की करीब एक-एक बीघा गेहूं की फसल राख हो गई।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है क घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई, लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद दमकल की कोई गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में ग्रामीणों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी।
कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से गुमटी में लगी आग

कस्बे के पुलिस बूथ तिराहे पर मंगलवार सुबह कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी ने एक गुमटी को अपनी चपेट में ले लिया। आग से सौंदर्य प्रसाधन का सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिजलीपुर की रहने वाली सायमा बानो वर्तमान में लालगोपालगंज में किराये पर रहती हैं। वह पुलिस बूथ तिराहे के पास एक गुमटी में सौंदर्य प्रसाधन की दुकान चलाती हैं। पीड़िता के अनुसार दुकान के समीप ही कूड़े का ढेर लगा था, जिसमें आग सुलग रही थी। इस दौरान कूड़े से उठी चिंगारी गुमटी तक पहुंच गई और दुकान के अंदर रखी सामग्री जल गई। घटना की सूचना पाकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुख्तार अहमद मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित महिला को ढांढस बंधाया और पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें