सिरसा स्थित मातेश्वरी इंडेन गैस एजेंसी पर मंगलवार सुबह से ही गैस सिलिंडर की किल्लत से उपभोक्ता परेशान रहे। सुबह से लेकर शाम तक उपभोक्ता गैस सिलिंडर की पर्ची लेकर कतार में लगे रहे। एलपीजी गैस न मिलने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छतवा के अनुराग ने बताया कि चार बजे भोर से ही लाइन में लगा हूं लेकिन फिर भी गैस सिलिंडर नहीं मिल पाया। गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि बारी-बारी से हर उपभोक्ताओं को गैस रिफिल कर दिया जा रहा है।