फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: समाधान दिवस में अनुपस्थित चार अधिकारियों को नोटिस

Tue, 10 Mar 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान दिवस में शिकायती पत्रों के निस्तारण में शिथिलता बरतने पर बारा क्षेत्र के चार अधिकारियों को एसडीएम बारा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीएचसी अधीक्षक जसरा, शंकरगढ़, विद्युत उप खंड अधिकारी कौंधियारा और रीवा रोड को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस में कहा गया है कि तीन दिवस के अंदर संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्टीकरण देना है। एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि समाधान दिवस पर प्रतिभाग नहीं करने से शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है निस्तारण नहीं होने से लगातार इजाफा होता रहा है।
विज्ञापन

यदि समय रहते संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है तो संबंधित विभागों के सक्षम अधिकारी को आख्या भेज दी जाएगी। एसडीएम बारा ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण करना हम सबकी प्राथमिकता में है। कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद बारा तहसील के संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें