मृतक रामलाल पांडेय की फाइल फोटो
- फोटो : संगठन
क्षेत्र के कुशगढ़ गांव के सामने बुधवार सुबह तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े एक वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया।
मृतक की पहचान रामलाल पांडेय (70) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से थाना खीरी के चांद खम्हरिया गांव के निवासी थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। वह कई वर्षों से कुशगढ़ स्थित एक गिट्टी प्लांट पर ही रहकर उसकी देखरेख करते थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे मंगला प्रसाद ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।