फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मुआवजे पर नहीं बनी बात तो विंध्य एक्सप्रेसवे का काम रोकेंगे किसान

Fri, 23 Oct 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर के मियां का पूरा में किसान क्रांति महापंचायत में मौजूद भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनु - फोटो : Samvad
विज्ञापन
विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण और उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने आंदोलन तेज करने का एलान किया है। यूनियन ने चेतावनी दी कि उचित मुआवजा न मिलने पर एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य रोका जाएगा।
विज्ञापन

मियां का पूरा स्थित क्रिकेट मैदान में किसान क्रांति महापंचायत हुई। इसमें हंडिया, सोरांव और फूलपुर तहसील के सैकड़ों किसान शामिल हुए। भाकियू टिकैत के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने यह चेतावनी दी। उन्होंने अधिकारियों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुमराह करने का आरोप लगाया। अनुज सिंह ने कहा कि अधिकारी आंदोलन के संबंध में गलत रिपोर्ट भेज रहे हैं। किसानों ने विकास परियोजनाओं में अपने हितों का ध्यान रखने की मांग की।
भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष रमीज नकवी के नेतृत्व में महापंचायत हुई। अनुज सिंह ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे किसानों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराएं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान जब जल सत्याग्रह करते हैं तो उनकी छवि खराब करने वाली रिपोर्ट भेजी जाती है। संगठन ने कहा कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज होगा। निर्माण कार्य रोकने के लिए किसान बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर लाल प्रताप यादव, सीताराम सिंह, विनोद पांडेय, देवनाथ भारतीय, महिला जिला अध्यक्ष गुंजा पटेल, भोला प्रजापति, सुभाष यादव, प्रेम पासी, फैसल, राजू, नूर हसन सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें