फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डूबी फसल को बचाने के लिए सांसद को किसानों ने सौंपा ज्ञापन

Sat, 05 Sep 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
उरुवा में बारिश के पानी से डूबी धान की फसल को बचाने के लिए सांसद उज्जवल रमण सिंह को किसानों ने - फोटो : Archive
विज्ञापन
बारिश के पानी से डूबी धान की फसल को बचाने के लिए शुक्रवार को किसानों ने सांसद उज्ज्वल रमण सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने कहा कि पानी निकासी की व्यवस्था न होने से अमिलिया कला के नहवाई, भुसका और गोसौरा खुर्द की कई एकड़ धान की फसल पखवारे भर से डूबी पड़ी है।
विज्ञापन

ऐसे में धान की फसल पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी। कई किसानों ने यह भी कहा कि सांसद जी धान की फसल बचा लो वरना बेटी की शादी नहीं कर पाउंगा। सांसद ने एसडीएम से वार्ता कर पानी निकासी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उरुवा के किसान हरिशंकर प्रजापति और पंकज पाण्डेय के नेतृत्व में कई किसानों ने उरुवा चौराहे के पास सांसद उज्ज्वल रमण सिंह को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि पानी निकासी की व्यवस्था न होने से उरुवा, भंड़ेवरा, लिलिहा, गोसौंरा खुर्द, टुड़िहार, मनूकापूरा, अमिलिया कला, ऊंचडीह सहित कई गांवों की कई एकड़ धान की फसल डूबी पड़ी है। सांसद ने समस्या को गंभीरता से सुनते हुए एसडीएम से वार्ता किया है। किसानों ने बताया कि पुलिया जाम होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। मौके पर जिला पंचायत सदस्य देशराज सिंह, पप्पू यादव, महेंद्र मौर्या, रामप्रसाद बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें