फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: महापंचायत में गरजे किसान, कोरा आश्वासन मिलने पर आक्रोश

Sat, 02 May 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर के मियां का पूरा स्थित भारतीय किसान यूनियन टिकैत के केंद्रीय कार्यालय पर पंचायत करते किस
विज्ञापन
क्षेत्र के मियां का पूरा स्थित भारतीय किसान यूनियन टिकैत के केंद्रीय कार्यालय में शुक्रवार को किसान पंचायत हुई। इसमें किसानों ने लंबित समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी की।
विज्ञापन

यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष रमीज़ नकवी ने कहा कि किसान लंबे समय से फसलों के मुआवजे, बिजली कटौती, खड़ंजा और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से परेशान हैं। कई बार ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन की ओर से सिर्फ आश्वासन ही मिला।
भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट और गिरते जलस्तर ने किसानों और ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। किसानों ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले एसडीएम, तहसीलदार और एसीपी हंडिया सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया था। उस समय एक महीने में समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया गया था लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

अंत में किसानों ने एसओ को ज्ञापन देते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करेंगे। इस मौके पर कमलेश यादव, भोला प्रजापति, सुभाष यादव, गुंजा पटेल, रेनू, साहब लाल, राम प्रसाद और फैसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें